यह ख़बर 07 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गोवा में मसाज पार्लर से अभिनेता गिरफ्तार , पांच युवतियों को मुक्त कराया

खास बातें

  • गोवा में पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर मराठी फिल्मों के अभिनेता सचित पति और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है और वहां से पांच युवतियों को भी मुक्त कराया गया है।
पणजी:

गोवा में पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर मराठी फिल्मों के अभिनेता सचित पति और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है और वहां से पांच युवतियों को भी मुक्त कराया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी छह लोगों को गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया गया। सचित कई मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं और वह मराठी टेलीविजन धारावाहिकों के भी प्रमुख नाम हैं। वह यहां से कुछ दूरी पर स्थित पोरवोरिम में लोटस ब्यूटी पार्लर में मौजूद थे। पुलिस ने पांच युवतियों को भी मुक्त कराया है। इन सभी को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था।

पुलिस निरीक्षक राहुल परब ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सचित और एक महिला सहित पांच अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई युवतियों में चार दार्जिलिंग, जबकि एक मुंबई की रहने वाली है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस का साथ देने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ता ओडा वेगास ने बताया महिलाओं को अमानवीय स्थिति में रखा गया था। वेगास ने कहा कि मसाज पार्लर की आड़ में यहां कुछ और चल रहा था। लड़कियों को छोटी सी जगह में अमानवीय स्थिति में बंधक बनाकर रखा गया था।