ठाणे : मानसिक रूप से कमजोर लड़की का सामूहिक बलात्कार, पांच गिरफ्तार

ठाणे : मानसिक रूप से कमजोर लड़की का सामूहिक बलात्कार, पांच गिरफ्तार

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

ठाणे:

ठाणे लोकमान्य नगर क्षेत्र की 22 साल की मानसिक रूप से कमजोर एक लड़की का कथित रूप से एक व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न के बाद चार अन्य लोगों ने इसका सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अब तक उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। यह घटना आठ जनवरी की रात की है और इस संबंध में पीड़ित के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद ये गिरफ्तारियां हुईं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ठाणे पुलिस प्रवक्ता गजानन काबदुले ने कहा कि रविवार को गिरफ्तार पांचों आरोपियों को सोमवार को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिन्होंने उन्हें 16 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।