राहुल गांधी का जवाब देने उतरे पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री, बोले, झूठ बोल रही है कांग्रेस

नई दिल्ली:

कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के बाद बीजेपी भी आक्रामक हो गई है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नाडयू और मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से झूठ बोल रही है।

नायडू ने कहा कि कांग्रेस के बोल ऐसे बोल रही है जैसे बिल्ली सौ चूहे खाकर हज को चली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को थोड़ा होमवर्क करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया ऐसा लग रहा है कि शैतान प्रवचन कर रहा है।

नकवी ने कहा कि जुलाई 2014 में तमाम दलों से सुझाव लेकर नया भूमि बिल बनाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अब नौ और संशोधनों के साथ यह पूरी तरह तैयार है।

नायडू ने कहा कि अगर इस देश में किसानों के बुरे हाल के लिए कोई जिम्मेदार है तो वह है कांग्रेस पार्टी जिसने देश पर सबसे ज्यादा शासन किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नकवी ने कहा कि देश में गुजरात मॉडल पर हमें गर्व है जिसे दुनिया आदर्श मॉडल के रूप में स्वीकार कर रही है। भ्रष्ट कांग्रेस को यह सूट नहीं करेगा। भूमि बिल पर नकवी ने कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं ने 2013 के भूमि बिल के बारे में तमाम कमियां गिनाईं थी।