यह ख़बर 02 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

यूपी : 10 साल की बच्ची की संदिग्ध रूप से रेप के बाद हत्या

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक लापता लड़की की संदिग्ध रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया।
मैनपुरी:

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक लापता लड़की की संदिग्ध रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सिंह ने बताया कि ऐलउ क्षेत्र 10 साल की यह बच्ची शनिवार शाम को लापता हो गई थी। परिजन ने रात भर उसकी तलाश की। सुबह कुछ ग्रामीणों ने उस बच्ची का शव एक तालाब के पास देखा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सिंह ने बताया कि इस वारदात में बलात्कार के बाद हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।