यह ख़बर 01 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नोएडा : नाबालिग लड़की से बलात्कार

खास बातें

  • दिल्ली से सटे नोएडा में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली:

दिल्ली से सटे नोएडा में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की बाज़ार जा रही थी तभी आरोपी ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण किया। जिसके बाद पीड़िता के साथ कार में दुषकर्म किया। ये घटना रविवार सुबह की है। लड़की के घर वापस न लौटने पर परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

परिवार वालों को आरोपी पर शक था, जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी के बारे में छानबीन की और उसके कार के नंबर के ज़रिये उसतक पहुंच गई। आरोपी अस्पताल का मैनेजर है।