यह ख़बर 20 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य एमके पंधे नहीं रहे

खास बातें

  • माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य एमके पंधे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 86 वर्षीय पंधे ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।
New Delhi:

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य एमके पंधे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 86 वर्षीय पंधे ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रात साढ़े बारह बजे अंतिम सांस ली। सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुणे में 11 जुलाई, 1925 को जन्मे पंधे, 1943 में वामपंथी पार्टी में शामिल हुए थे और 1998 के कोलकाता कांग्रेस में उन्हें पोलित ब्यूरो का सदस्य बनाया गया था। वह मजदूर संघ सीटू प्रमुख थे और साल 1999 में उन्हें सीटू का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा पंधे अखिल भारतीय कोयला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा और खदान संगठन के सह-अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com