यह ख़बर 04 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

तरनतारन में पुलिस की दरिंदगी, महिला को सरेआम पीटा, चार जवान सस्पेंड

खास बातें

  • पंजाब के तरनतारन में एक ट्रक ड्राइवर की छेड़छाड़ की शिकार महिला को पंजाब पुलिस ने जमकर पीटा। यही नहीं, पुलिस वालों ने महिला के परिवार वालों के साथ भी बुरा सलूक किया। एनडीटीवी की खबर के बाद चार जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है।
पंजाब/तरनतारन:

पंजाब के तरनतारन जिले में आज एक महिला के साथ पुलिस ने सड़क पर जो बर्ताव किया, वह पंजाब पुलिस पर कई सवाल खड़े करता है।

दरअसल, महिला के साथ एक ट्रक ड्राइवर ने छेड़छाड़ की थी। महिला ने अपने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी और परिवार वाले वहां पहुंचकर ट्रक ड्राइवर के साथ जिरह कर रहे थे, तभी पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का साथ देते हुए पीड़ित महिला को ही पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं, उसके पुलिस ने उसके परिवार के साथ भी बुरा सलूक किया।

आखिरकार जान बचाने के लिए इस महिला को वहां से भागना पड़ा। पीड़ित महिला और उसके परिवार के मुताबिक, पुलिसवालों ने उन्हें पीटने के अलावा भद्दी गालियां भी दीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एनडीटीवी की खबर के बाद चार जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है।