यह ख़बर 03 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मॉनसून ने उत्तर भारत में दी दस्तक

नई दिल्ली:

हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के निदेशक बीपी यादव ने कहा, दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मॉनसून पहुंच गया है।

राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार से भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा, वहां काफी आर्द्रता है और अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से हवाएं आ रही हैं, जो उत्तर भारत में मॉनसून के आगमन का संकेत हैं। बुधवार को दिल्ली और राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के हिस्सों में बारिश हुई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com