यह ख़बर 01 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

केरल में मॉनसून दो जून तक पहुंचने की संभावना

खास बातें

  • देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 2 जून तक केरल तट पर दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
नई दिल्ली:

देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 2 जून तक केरल तट पर दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विभाग के निदेशक डीपी यादव ने बताया, ‘अगले तीन दिन में दक्षिण मॉनसून के केरल पहुंचने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है।’ केरल में दस्तक देने के बाद धीरे-धीरे मॉनसून मध्य जुलाई तक समूचे देश में बारिश करेगा। मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून है जबकि पिछले साल पांच जून को मॉनसून ने दस्तक दी थी।

इससे पहले, मौसम विभाग ने कहा था कि मॉनसून के 3 जून को केरल पहुंचने की संभावना है।

अप्रैल में मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून के सामान्य रहने का अनुमान लगाया था।

मॉनसून धान, सोयाबीन, कपास और मक्का जैसी खरीफ की फसलों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि देश की 60 प्रतिशत कृषि भूमि वर्षा सिंचिंत है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य समय से तीन दिन पहले 17 मई को अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में 17 मई को पहुंच गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले साल चार दिन पहले 11 जुलाई को देश के समूचे हिस्से में मॉनसून पहुंच गया था।