यह ख़बर 09 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुजफ्फरनगर हिंसा : अधिकारियों पर गिरी गाज, कई का तबादला

खास बातें

  • मुजफ्फरनगर में हिंसा और तनाव की आंच अब प्रशासन के अधिकारियों पर पड़नी शुरू हो गई है। मेरठ रेंज के आइजी और डीआइजी को हटा दिया गया है। यहां के आइजी ब्रजभूषण को हटाकर उनकी जगह भावेश कुमार सिंह को नया आइजी बनाया गया है।
मेरठ:

मुजफ्फरनगर में हिंसा और तनाव की आंच अब प्रशासन के अधिकारियों पर पड़नी शुरू हो गई है। मेरठ रेंज के आइजी और डीआइजी को हटा दिया गया है। यहां के आइजी ब्रजभूषण को हटाकर उनकी जगह भावेश कुमार सिंह को नया आइजी बनाया गया है।

वहीं, सहारनपुर के डीआइजी डीसी मिश्रा को हटाकर अशोक मुक्ता जैन को नया डीआइजी बनाया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी आ रही है कि मेरठ रेंज के कमिश्नर मनजीत सिंह को भी हटा दिया गया है। हालांकि इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हिंसा के मद्देनजर एक पुलिस इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com