यह ख़बर 13 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई के कलेक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

खास बातें

  • मुंबई के सब−अर्बन कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला गड्ढे में गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत से जुड़ा है।
Mumbai:

मुंबई के सब−अर्बन कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला गड्ढे में गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत से जुड़ा है। सोमवार की यह घटना विक्रोली इलाके की है। परिवार ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही की चलते ही उन्होंने अपना मासूम खो दिया। आरोप है कि गैरकानूनी कब्जा हटाने के लिए इस गड्ढे को खोदने की इजाजत कलेक्टर निर्मल देशमुख ने दी थी लेकिन सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया। कलेक्टर के साथ ही डिप्टी कलेक्टर पर भी गैरइरादतन हत्या का केस रजिस्टर किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com