मुंबई : रेल लाइन पर मिला शव नवी मुंबई की महिला पार्षद का, खुदकुशी की आशंका

मुंबई : रेल लाइन पर मिला शव नवी मुंबई की महिला पार्षद का, खुदकुशी की आशंका

नगरसेविका शशिकला (फाइल फोटो)

मुंबई:

गोवंडी और मानखुर्द के बीच 23 सितंबर को रेल लाइन पर मिले महिला के शव की पहचान कर ली गई है। वह शव नवी मुंबई की नगरसेविका (पार्षद) शशिकला मालदी का है। पुलिस को शक है कि शशिकला ने खुदकुशी की है।

गोवंडी और मानखुर्द के बीच शशिकला का शव पटरी पर पड़ा था। शशिकला 23 सितंबर से लापता थी और उनका शव उसी दिन पटरी पर मिला था, लेकिन तब पहचान नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को उन्हें पहचान लिया गया। शशिकला नेरुल से एनसीपी की नगरसेविका थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस खुदकुशी के कारण जानने की कोशिश के साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या तो नहीं? शशिकला के परिवार वालों का कहना है कि 23 सितंबर को घर से जाने के पहले शशिकला ने कहा था कि वह राजनीति से त्रस्त हो चुकी हैं।