यह ख़बर 19 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : बन रहे प्लाई ओवर का हिस्सा गिरा, एक मरा, 8 घायल

खास बातें

  • मुंबई में बन रहे एक फ्लाई ओवर का एक हिस्सा गिर गया है। मुंबई के वडाला के शांतिनगर इलाके में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं।
मुंबई:

मुंबई में बन रहे एक फ्लाई ओवर का एक हिस्सा गिर गया है। मुंबई के वडाला के शांतिनगर इलाके में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक आदमी की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं। इनमें से दो के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वहां पहुंच कर बचाव अभियान में लग चुके हैं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह हादसा हुआ है वहीं कई मजदूर काम पर लगे हुए थे। इसी स्थान पर मोनोरेल के प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com