यह ख़बर 27 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई के पास रेव पार्टी पर छापा, 300 लोग गिरफ्तार

खास बातें

  • मुंबई से लगे कर्जत में रविवार रात एक रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा है। ये पार्टी रायगढ़ के होटल माउंटेन व्यू में चल रही थी।
Mumbai:

मुंबई से लगे कर्जत में रविवार रात एक रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा है। ये पार्टी रायगढ़ के होटल माउंटेन व्यू में चल रही थी। ये स्पॉट मुंबई और पुणे के बीच में आता है। अक्सर ये पार्टियां ऐसी जगहों पर ही होती हैं ताकि दोनों शहरों से लोग इसमें आसानी से आ सकें। इस पार्टी में 60 लड़कियों सहित करीब 300 लोग मौजूद थे। इस रेव पार्टी में मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल के एक पुलिस इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। इस मामले में उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सभी लोगों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com