यह ख़बर 09 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार

खास बातें

  • एक बेहद शर्मनाक घटना में मुंबई के उपनगरीय पवई इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया और फिर घर में लूटपाट भी की गई।
मुंबई:

एक बेहद शर्मनाक घटना में मुंबई के उपनगरीय पवई इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया और फिर घर में लूटपाट भी की गई।

61-वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को एक शख्स कूरियर वाला बनकर उनके घर में घुसा और अकेला पाकर उनके साथ बलात्कार किया। जाते-जाते वह घर से सामान वगैरह भी चुरा ले गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बलात्कार और डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स पीड़ित महिला की जान-पहचान का लगता है। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।