यह ख़बर 15 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुम्बई में एक और महिला का शव बैग में मिला

खास बातें

  • मुम्बई के जूहू समुद्र तट पर एक महिला का शव सूटकेस में पाए जाने के पांच दिन बाद एक और अज्ञात महिला का शव बैग में मिला है।
मुंबई:

मुम्बई के जूहू समुद्र तट पर एक महिला का शव सूटकेस में पाए जाने के पांच दिन बाद एक और अज्ञात महिला का शव बैग में मिला है। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण मध्य मुम्बई में सैंडहर्स्ट रेलवे स्टेशन से सोमवार की रात एक बैग में महिला का शव बरामद हुआ है। इस महिला की उम्र 20 वर्ष के आसपास होगी। शव को देखकर ऐसा लगता था कि महिला की हत्या कुछ घंटे पहले ही की गई थी। भूरे रंग के सूटकेस में मिले इस शव के विषय में अधिकारी ने बताया, "अब तक शव में सड़न पैदा नहीं हुई थी।" पुलिस ने महिला के गले पर जो निशान देखे, उनसे लगता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। वैसे उसके शरीर पर चोट के अन्य निशान नहीं मिले।  इससे पहले पिछले सप्ताह जूहू तट के एकांत इलाके में एक सूटकेस में एक महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com