...जब गणेश मंदिर में हुआ एक मुस्लिम बच्‍चे का जन्‍म

...जब गणेश मंदिर में हुआ एक मुस्लिम बच्‍चे का जन्‍म

गणेश मंदिर में जन्‍मा मुस्लिम बच्‍चा

मुंबई:

मुंबई के एनटॉप हिल के विजयनगर में एक मुस्लिम औरत ने एक गणेश मंदिर में अपने बच्चे को जन्म दिया। मोहल्ले की हिन्दू महिलाओं ने उस मुस्लिम औरत की मदद की।

इस बच्चे का जन्म किसी अस्पताल में नहीं हुआ। इसने अपनी आंखें एक गणेश मंदिर में खोली। इसे जन्म भले ही इसकी मुस्लिम मां ने दिया है, लेकिन दुनिया में लाने वाली हिन्दू औरतें हैं।

 

ये कहानी है एनटॉप हिल में रहने वाली नूरजहां की। शुक्रवार सुबह 5 बजे 28 साल की नूरजहां को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इतनी सुबह कोई ऑटो-टैक्सी वाला नहीं मिल रहा था। दर्द से लाचार नूरजहां गणेश मंदिर के पास ही बैठ गई। तभी पानी भरने के लिए जागी हुई हिन्दू औरतें उसकी मदद को आईं।
 
अल्का घडगे, जिन्होंने बच्चा जनने में मदद की, उन्‍होंने कहा, 'हमने उसकी हालत देखी, उसे अस्पताल ले जाने के कोई ऑटो- टैक्सी नहीं मिल रही थी। हमारे पास कोई और रास्‍ता नहीं था, जल्दी से हम लोग गरम पानी, सुई धागा वगैरह ले आए और जच्चा करवाया।'
 

एनटॉप हिल के विजयनगर के लोगों का कहना है कि उनके मोहल्ले में हिन्दू-मुस्लिम मिलजुल कर रहतें हैं। उनके यहां हिन्दू-मुस्लिम जैसा कुछ नहीं है सब एक दूसरे की मदद करते हैं। विजयनगर में इस मासूम का जन्म एक उम्मीद का जन्म है। एक ओर जहां देश भर में हिन्दू-मुस्लिम राजनाति का माहौल गरमाया हुआ है। यहां एक मुस्लिम औरत के बच्चे का जन्म गणेश मंदिर में होना और हिन्दू औरतों का उसकी मदद करना यह वाकया हिन्दू-मुस्लिम एकता को और मज़बूत करता है।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com