यह ख़बर 18 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नागपुर : छेड़छाड़ का विरोध करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

खास बातें

  • नागपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 23 साल के रोशन समृत को छेड़छाड़ करने वाले तीन अज्ञात युवकों ने गोली मार दी।
नागपुर:

नागपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 23 साल के रोशन समृत को छेड़छाड़ करने वाले तीन अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। मृतक छेड़छाड़ की शिकार युवती का दोस्त था।

हादसे के बाद अमृत को नागपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना एक कॉलेज के बाहर की है, जहां तीन युवक एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com