यह ख़बर 01 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नजीब जंग होंगे दिल्ली के नए उप राज्यपाल

खास बातें

  • जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति नजीब जंग को दिल्ली का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया। नजीब जंग वर्तमान उप राज्यपाल तेजेंदर खन्ना का स्थान लेंगे।
नई दिल्ली:

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति नजीब जंग को दिल्ली का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया। नजीब जंग वर्तमान उप राज्यपाल तेजेंदर खन्ना का स्थान लेंगे।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त केके पॉल को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केके पॉल जो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मुख्य सचिव ओमिता पॉल के पति हैं। केके मेघालय के वर्तमान राज्यपाल रंजीत शेखर मूशाहरी की जगह लेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एके सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) भूपिंदर सिंह की जगह अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल नियुक्त किए गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इकबाल सिंह की जगह पुडुचेरी का उप राज्यपाल वीरेंद्र कटारिया को नियुक्त किया गया।