यह ख़बर 21 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

श्रीनगर के बाढ़ पीड़ितों संग दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली श्रीनगर के बाढ़ पीड़ितों के साथ मनाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, 23 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर श्रीनगर में रहूंगा और दिवाली का दिन दुर्भाग्यपूर्ण  बाढ़ से प्रभावित अपने भाई-बहनों के साथ बिताऊंगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जम्मू एवं कश्मीर में हाल ही में आई भयंकर बाढ़ से 15 लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। राज्य में 50 साल बाद ऐसी बाढ़ देखी गई थी। इस बाढ़ में 280 से ज्यादा लोग मारे गए थे और राज्य की सार्वजनिक और निजी संपित्तियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं बुनियादी सुविधाओं को भारी क्षति हुई थी।