यह ख़बर 10 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

महाकुंभ में शायद नहीं जाएंगे नरेंद्र मोदी

खास बातें

  • गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत: सुरक्षा कारणों से 12 फरवरी को इलाहाबाद में महाकुंभ में शायद नहीं जाएंगे। इससे पहले सूत्रों ने संकेत दिया था कि मोदी 12 फरवरी को इलाहाबाद जाएंगे और वहां गंगा में डुबकी लगाएंगे।
अहमदाबाद:

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत: सुरक्षा कारणों से 12 फरवरी को इलाहाबाद में महाकुंभ में शायद नहीं जाएंगे। इससे पहले, सूत्रों ने संकेत दिया था कि मोदी 12 फरवरी को इलाहाबाद जाएंगे और वहां गंगा में डुबकी लगाएंगे।

उन्होंने कहा, अब मुख्यमंत्री की इलाहाबाद यात्रा पर सवालिया निशान है। ऐसा लगता है कि यह पुनर्विचार सुरक्षा कारणों से है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com