WAN-IFRA डिजिटल मीडिया पुरस्कार में छाया NDTV कन्वर्जेन्स, जीते कुल 10 अवार्ड

WAN-IFRA डिजिटल मीडिया पुरस्कार में छाया NDTV कन्वर्जेन्स, जीते कुल 10 अवार्ड

NDTV की डिजिटल इकाई NDTV कन्वर्जेन्स (NDTV Convergence) ने WAN-IFRA तथा गूगल द्वारा प्रस्तुत किए गए दक्षिण एशियाई डिजिटल मीडिया पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन किया और सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ नया उत्पाद तथा सर्वश्रेष्ठ विज्ञापन अभियान सहित 10 श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए.

WAN-IFRA डिजिटल मीडिया पुरस्कार दुनियाभर में डिजिटल प्रकाशन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने वालों को प्रदान किए जाते हैं. ये पुरस्कार हर क्षेत्र - दक्षिण एशिया, एशिया, मध्यपूर्व, अफ्रीका, यूरोप तथा लैटिन अमेरिका - में दिए जाते हैं.

NDTV द्वारा हासिल किए गए पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है...

  • सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ वेबसाइट [रजत] - NDTV.com
  • सर्वश्रेष्ठ नया उत्पाद [स्वर्ण] - Gadgets360
  • सर्वश्रेष्ठ नया उत्पाद [रजत] - News Beeps
  • सर्वश्रेष्ठ नया उत्पाद [कांस्य] - Vixty App
  • सर्वश्रेष्ठ डिजिटल विज्ञापन अभियान [रजत] - L'Oréal Paris Women of Worth 2016
  • ऑनलाइल वीडियो का सर्वश्रेष्ठ प्रयोग [रजत] - शिक्षा की ओर अभियान
  • ऑनलाइल वीडियो का सर्वश्रेष्ठ प्रयोग [कांस्य] - L'Oréal Paris Women of Worth 2016
  • सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन एवं लाइफस्टाइल मोबाइल सर्विस [रजत] - NDTV - Nirmal MyFit 100 days
  • सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन एवं लाइफस्टाइल वेबसाइट [स्वर्ण] - NDTV - Nirmal MyFit 100 days
  • सर्वश्रेष्ठ डाटा विज़ुअलाइज़ेशन प्रोजेक्ट [कांस्य] - NDTV-Dettol बनेगा स्वच्छ इंडिया

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com