नई दिल्ली:
भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस महान शख्सियत के निधन से जितना नुकसान दक्षिण अफ्रीका को पहुंचा है, उतना ही नुकसान भारत को हुआ है। वह एक सच्चे गांधीवादी थे।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेल्सन मंडेला के निधन पर अपने शोक संदेश कहा कि मंडेला का व्यक्तित्व महान था। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ और मानवता के प्रतीक थे।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम में से बहुत से लोग गांधी जो को नहीं देख पाए, लेकिन हम ख़ुशनसीब हैं कि हमने नेल्सन मंडेला को देखा है। मंडेला ने महात्मा गांधी के विचारों और सिद्धातों को अपनाया था।