यह ख़बर 09 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शिवसेना के प्रभु मुंबई के मेयर चुने गए

खास बातें

  • शिवसेना के पार्षद सुनील प्रभु को भारत के सबसे धनी नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम का महापौर चुन लिया गया है।
मुंबई:

शिवसेना के पार्षद सुनील प्रभु को भारत के सबसे धनी नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम का महापौर चुन लिया गया है।

227 सदस्यीय नगर निकाय के मुख्यालय में हुए चुनाव में प्रभु को 125 वोट मिले जबकि कांग्रेस के सुनील मोरे को 65 मत प्राप्त हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भाजपा के मोहन मितभावकर को उप महापौर चुना गया जिन्होंने राकांपा के पार्षद खान हारून यूसुफ को पराजित किया। 42 वर्षीय प्रभु मुंबई के सबसे युवा महापौरों में शामिल हैं।