यह ख़बर 29 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

डॉक्टर दंपति के घर की कैद से निकाली गई 13 वर्षीय बच्ची

खास बातें

  • दिल्ली में एक डॉक्टर दंपति के घर की कैद से एक 13 वर्षीय बच्ची को पुलिस बाहर निकाला है। यह बच्ची झारखंड की रहने वाली है और डॉक्टर दंपति ने उसे घर के काम के लिए रखा था।
नई दिल्ली:

दिल्ली में एक डॉक्टर दंपति के घर की कैद से एक 13 वर्षीय बच्ची को पुलिस बाहर निकाला है। यह बच्ची झारखंड की रहने वाली है और डॉक्टर दंपति ने उसे घर के काम के लिए रखा था।

फिलहाल डॉक्टर दंपति से घर में बंद कर छह दिनों के लिए बैंकाक की सैर पर गया है। घर पर अकेले परेशान बच्ची ने एक खिड़की खोलकर मदद की पुकार की। आवाज सुनकर कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग की मदद से बच्ची को घर से निकाला गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बताया जा रहा है कि बच्चे के शरीर पर पिटाई के निशान है। पूछताछ में पता चला की घर के काम के लिए बच्ची को दंपति लेकर आया था। बच्ची ने बताया कि घर पर सुरक्षा कैमरा लगाए गए हैं और जब डॉक्टर दंपति काम पर जाता था तब भी उस पर नजर रखी जाती थी। इतना ही नहीं जब वह कैमरे में बच्ची को कुछ खाते देख लेते थे तो उसकी पिटाई की जाती थी।