यह ख़बर 31 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में तज रफ्तार कार ने ली एक जान, 8 घायल

खास बातें

  • मुंबई के जुहू तारा रोड पर एक तेज़ रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई जबकि दो लड़कियों समेत आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मुंबई:

मुंबई के जुहू तारा रोड पर एक तेज़ रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई जबकि दो लड़कियों समेत आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हादसे में घायल लोगों को मुंबई के कूपर और भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि  ये वही युवक है जो हादसे के वक्त कार चला रहा था। यह हादसा शनिवार की सुबह मुंबई के तारा रोड पर हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com