यह ख़बर 31 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में वारदातों को अंजाम दे रहे थे ईरानी लुटेरे

खास बातें

  • दिल्ली पुलिस ने चार लुटेरों को धर दबोचा है जो हैं ईरान के नागरिक हैं। वे रहते हैं मुंबई में और लूटपाट के लिए दिल्ली आते थे।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने चार लुटेरों को धर दबोचा है जो हैं ईरान के नागरिक हैं। वे रहते हैं मुंबई में और लूटपाट के लिए दिल्ली आते थे।

दिल्ली में उनके निशाने पर बुज़ुर्ग और गहनों से लदी महिलाएं होती थीं। इनके पास से 40 तोला सोना बरामद हुआ है।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए इन चार लुटेरों के नाम हैं सरताज, गुलाम, युनूस और शेरू।

ईरानी मूल के इन लुटेरों ने मुंबई को अपना अड्डा बना रखा था जबकि लूट की वारदातों को दिल्ली में अंजाम दिया करते थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये लोग पहले पुलिस बनकर उन्हें गहने उतारने की नसीहत देते फिर उन्हें लूटकर हवा हो जाते थे। अगर बातों से काम न बने तो चाकू की नोंक पर लूटपाट को अंजाम दिया जाता था।