यह ख़बर 24 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भाजपा में गडकरी की दूसरी पारी संभव

खास बातें

  • बीजेपी ने मुंबई में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संविधान में संशोधन कर दिया है। यह संशोधन पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल को लेकर किया गया है।
मुंबई:

बीजेपी ने मुंबई में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संविधान में संशोधन कर दिया है। यह संशोधन पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल को लेकर किया गया है। अब पार्टी में लगातार दूसरी बार एक ही नेता को पार्टी का अध्यक्ष चुना जा सकेगा। पार्टी में अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है।

अब माना जा रहा है कि वर्तमान पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी दोबारा अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। अगले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में होगा। मुंबई में गुरुवार को लिए गए फैसले पर राष्ट्रीय परिषद में मुहर लगेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं खबर है कि कुछ नेता नितिन गडकरी को दोबारा अध्यक्ष बनाने का विरोध करने लगे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि आरएसएस ने इस मसले पर बीजेपी पर फ़ैसला छोड़ दिया है। अब तीन महीने तक गडकरी का काम देखने के बाद आखिरी फ़ैसला लिया जाएगा।