यह ख़बर 30 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय मछुआरों की हत्या : इटली के दो नौसैनिकों को मिली जमानत

खास बातें

  • केरल हाइकोर्ट ने इटली के दोनों नौसैनिकों को एक-एक करोड़ के मुचलके पर जमानत दी है। साथ ही दोनों के लिए दो भारतीयों की गारंटी भी ली गई है।
तिरुवंतपुरम:

इटली के दो नौसैनिकों को जमानत मिल गई है। उन्हें समंदर में मछली मारने गए दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में पकड़ा गया था। केरल हाइकोर्ट ने इटली के दोनों नौसैनिकों को एक-एक करोड़ के मुचलके पर जमानत दी है। साथ ही दोनों के लिए दो भारतीयों की गारंटी भी ली गई है।

इटली के दोनों आरोपी नौ सैनिकों के कोच्चि शहर से बाहर जाने पर रोक लगी रहेगी। दोनों को अपना पासपोर्ट भी कोर्ट में जमा करना होगा और हर रोज पुलिस थाने में हाजिरी लगानी होगी। यह मसला भारत और इटली सरकार के बीच उच्चस्तर पर उठ चुका है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com