यह ख़बर 09 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

संगीता को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा इनाम

खास बातें

  • मुंबई से उठाई गई तीन साल की संगीता को बचाने वाले पुलिस कर्मियों को इनाम मिलेगा।
हरिद्वार:

मुंबई से उठाई गई तीन साल की संगीता को बचाने वाले पुलिस कर्मियों को इनाम मिलेगा।

हरिद्वार सीजेएम कोर्ट ने मुंबई से चोरी लड़की संगीता की कस्टडी हरिद्वार पुलिस को दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि 3 दिन के अंदर या तो मुंबई पुलिस या लड़की के मां−बाप आकर उसे ले जा सकते हैं। साथ ही कोर्ट ने आरोपी राजू को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कोर्ट ने यह भी कहा है कि मुंबई पुलिस सोमवार को राजू को ट्रांजिट रिमांड पर ले जा सकती है।