यह ख़बर 11 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

महाराष्ट्र में गुटखा, पान मसाले पर लगा प्रतिबंध

खास बातें

  • महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाला के उत्पादन, बिक्री, वितरण और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाला के उत्पादन, बिक्री, वितरण और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक बैठक में यह निर्णय किया गया। उन्होंने कहा कि गुटखा और पान मसाले पर प्रतिबंध लगाए जाने से राज्य सरकार को सालाना 100 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान होगा। लेकिन, व्यापक जनहित में यह निर्णय किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस तरह से महाराष्ट्र उन कुछ राज्यों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है जिन्होंने गुटखे पर प्रतिबंध लगा रखा है। इन राज्यों में केरल और मध्य प्रदेश शामिल हैं।