यह ख़बर 12 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश, कई स्थानों पर जलभराव, यातायात बाधित

खास बातें

  • दिल्ली में करीब 1:30 बजे से भारी बारिश के कारण आईटीओ, साउथ एक्सटेंशन और विकास मार्ग समेत अनेक इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश के कारण पानी भरने से आम लोगों को यातायात में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में करीब 1:30 बजे से भारी बारिश के कारण आईटीओ, साउथ एक्सटेंशन और विकास मार्ग समेत अनेक इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा लक्ष्मी नगर, संसद मार्ग, आईटीओ एवं अन्य क्षेत्रों से भी जलभराव के समाचार प्राप्त हुये। बारिश के कारण आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

कल राजधानी का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था। राजधानी में बुधवार से आज सुबह 8:30 बजे तक 0.2 मिलिमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां पिछले चार दिनों से मानसून की बारिश हो रही है।

मानसून ने शुक्रवार शाम को दिल्ली में दस्तक दी थी। जबकि 29 जून को इसके यहां पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। पिछले साल मानसून 26 जून को यहां पहुंचा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है और तापमान 33 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भविष्यवाणी की है।