यह ख़बर 14 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कोख में बेटी का कत्ल करने वालों पर दर्ज हो हत्या का केस : खाप पंचायत

खास बातें

  • हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव में बैठी महिलाओं की खाप पंचायत ने प्रस्ताव पास किया है कि जो लोग कोख में ही बेटी का कत्ल कर देते हैं, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
जींद (हरियाणा):

हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव बैठी महिलाओं की खाप पंचायत ने प्रस्ताव पास किया है कि जो लोग कोख में ही बेटी का कत्ल कर देते हैं, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। पहली बार महिलाओं की यह खाप पंचायत हुई। महिलाएं कन्या भ्रूण हत्या और लिंग परीक्षण के खिलाफ खाप नेताओं का समर्थन चाहती हैं।

स्त्री-पुरुष अनुपात के गंभीर असंतुलन से जूझ रहे हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या तथा संबंधित मुद्दों पर यह महापंचायत हो रही है। हरियाणा तथा उसके पड़ोसी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से कई खाप या जातीय परिषदें इस महापंचायत में हिस्सा ले रही हैं। हरियाणा में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या बहुत कम है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com