यह ख़बर 18 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दरिंदे पति ने पत्नी के गुप्तांग में लगा रखा था ताला

खास बातें

  • पत्नी पर शक करने वाले इस शख्स के दिल में कभी भी अपनी पत्नी और बच्चों के लिए दया नहीं आई और उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर ताला लगा दिया।
इंदौर:

आपने इंसानियत को शर्मशार करने वाले और महिलाओं पर हुए अत्याचारों के किस्से तो बहुत सुने होंगे, लेकिन एक महिला पर उसके पति ने ऐसा जुल्म ढाया जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अपनी पत्नी पर शक करने वाले वहशी पति ने महिला के गुप्तांग पर ताला रखा था।

इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ, जब महिला ने रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले यह शख्स पेशे से मैकेनिक है। पत्नी पर शक करने वाले इस शख्स के दिल में कभी भी अपनी पत्नी और बच्चों के लिए दया नहीं आई और उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर ताला लगा दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि चार साल पहले उसने ड्रिल मशीन से पत्नी के गुप्तांग में छेद किया था और फिर उसमें ताला लगा दिया। पांच बच्चों का पिता यह शख्स रोज सुबह अपनी पत्नी के गुप्तांग में ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले जाता था।