यह ख़बर 20 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले भाई की हत्या

खास बातें

  • साउथ ईस्ट दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में स्कूल से घर बापस लौट रहे 11वीं के छात्र की सुआ घोंप कर हत्या कर दी।
नई दिल्ली:

साउथ ईस्ट दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में स्कूल से घर बापस लौट रहे 11वीं के छात्र की सुआ घोंप कर हत्या कर दी।

कुछ महीने पहले आरोपी लड़के ने मरने वाले छात्र संजय की बहन के साथ छेड़खानी की थी। बहन ने जब अपने भाई से छेड़खानी करने वाले लड़के की शिकायत की तो भाई ने लड़के की पिटाई कर दी थी। तभी से आरोपी लड़का बदला लेने के लिए मौक़ा ढूढ़ रहा था। जब संजय स्कूल से घर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में आरोपी लड़के ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर संजय के सीने में सुए से कई वार कर दिए।

गंभीर हालत में संजय को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बताया जाता है कि संजय की हत्या करने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं जिनकी उम्र 14 से 16 साल के बीच है।