यह ख़बर 23 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुजफ्फरनगर : महिलाओं ने भी किया जींस पहनने का विरोध

खास बातें

  • मुजफ्फरनगर में महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों में जींस विरोधी स्लोगन लेकर घुमती नजर आईं। ये सभी घर-घर जाकर जींस इकट्ठा करती रहीं और बाद में उसे जला दिया गया।
बागपत:

उत्तर प्रदेश की बागपत पंचायत में लड़कियों के जींस पहनने पर लगाई गई पाबंदी का असर दिखने लगा है। मुजफ्फरनगर में महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों में जींस विरोधी स्लोगन लेकर घुमती नजर आईं। ये सभी घर-घर जाकर जींस इकट्ठा करती रहीं और बाद में उसे जला दिया गया।

बागपत की पंचायत ने कुछ दिन पहले फरमान जारी किया था कि जो लड़की या उसके माता−पिता जींस न पहनने का विरोध करेंगे, पंचायत उनका बहिष्कार करेगी। वैसे, राष्ट्रीय महिला आयोग की तमाम कोशिशों के बावजूद इस इलाके में किसी तरह का सुधार नहीं दिख रहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com