यह ख़बर 25 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पश्चिम बंगाल में 14 साल की लड़की की बलात्कार के बाद हत्या

खास बातें

  • पश्चिम बंगाल के हुगली इलाके में 14 साल की एक लड़की की बलात्कार के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की का शव पास के तालाब में मिला, जहां मंगलवार शाम वह बर्तन धोने गई थी।
हुगली:

पश्चिम बंगाल के हुगली इलाके में 14 साल की एक लड़की की बलात्कार के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां का आरोप है कि उसी इलाके में रहने वाले भूमल लोहार नाम के शख्स ने उनकी बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी है।

लड़की का शव पास के एक तालाब में मिला, जहां मंगलवार शाम वह बर्तन धोने गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी अभी तक फरार है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com