यह ख़बर 13 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

विवाहिता से जबरन यौन संबंध बनाने में नाकाम युवकों ने फेंका तेजाब

खास बातें

  • झारखण्ड के जमात्रा जिले में एक महिला द्वारा यौन सम्बंध बनाने से इनकार कर दिए जाने पर दो युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।
रांची:

झारखण्ड के जमात्रा जिले में एक महिला द्वारा यौन सम्बंध बनाने से इनकार कर दिए जाने पर दो युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

रविवार को 24 वर्षीया विवाहिता ने जब यौन सम्बंध बनाने से इनकार कर दिया तो दोनों युवकों ने उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब फेंक दिया। रांची से 350 किलोमीटर दूर जमात्रा जिले के बागदेहारी गांव में महिला पर यह हमला हुआ, उस समय महिला गांव के तालाब पर जा रही थी।

दोनों युवकों ने कथित तौर पर महिला को घेरकर उससे यौन सम्बंध बनाने के लिए कहा। जब महिला ने इससे इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसके ऊपर तेजाब फेंका दिया।

महिला गांव में अपने माता-पिता के घर गई हुई थी। महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर दो युवकों खोखान व स्वप्न को हमलावर बताया गया है।

महिला के परिजनों के मुताबिक दोनों युवकों ने उसका विवाह होने से पहले भी उसके साथ यौन सम्बंध बनाने की कोशिश की थी। ऐसी ही एक अन्य घटना में धनबाद में एक लड़की पर तेजाब से हमला किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुछ दिनों पहले रांची में एक हस्तलिखित पोस्टर पर धमकी लिखी हुई थी कि जींस पहनने वाली लड़कियों पर तेजाब से हमला होगा।