यह ख़बर 04 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : भोजपुरी फिल्म के विरोध में MNS कार्यकर्ताओं ने की तोड़-फोड़

खास बातें

  • मुंबई के ठाणे में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है। बोइसर में चित्रालय सिनेमा हॉल में लगी भोजपुरी फिल्म के विरोध में इन कार्यकर्ताओं ने तोड़-फोड़ की।
मुंबई:

मुंबई के ठाणे में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है। बोइसर में चित्रालय सिनेमा हॉल में लगी भोजपुरी फिल्म के विरोध में इन कार्यकर्ताओं ने तोड़-फोड़ की। बताया जा रहा है कि फिल्म का शीर्षक 'एक बिहारी सब पर भारी' है जिससे एमएनएस कार्यकर्ता नाराज थे।

आपको बता दें कि एक एमएनएस पदाधिकारी अपनी पत्नी के नाम पर भोजपुरी फिल्में बनाता है और इसे अपनी आय स्रोत बना रखा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि मुंबई के आजाद मैदान में हुई हिंसा और अमर जवान स्मारक को नुकसान पहुंचाने वाला एक युवक बिहार से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद राज ठाकरे ने एक बार बिहार से आए लोगों पर हमला बोला है। इस बार शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भी राज ठाकरे की बात का समर्थन किया है।