यह ख़बर 17 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कोयला घोटाला : दिग्विजय ने किया गृहमंत्री शिंदे के बयान का बचाव

खास बातें

  • दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिंदे बोफोर्स पर लगाए गए गलत आरोपों से कोलगेट पर लगाए गए गलत आरोपों को जोड़कर देख रहे थे।
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कोयला आवंटन मुद्दे पर दिए गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान का समर्थन किया है। शिंदे ने कहा था कि लोग बोफोर्स की तरह कोयला आवंटन मुद्दे को भी भूल जाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने शिंदे का बचाव करते हुए कहा कि शिंदे के बयान को संदर्भ से परे रख कर देखा गया है। उन्होंने कहा कि शिंदे बोफोर्स पर लगाए गए गलत आरोपों से कोलगेट पर लगाए गए गलत आरोपों को जोड़कर देख रहे थे।

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को घोटाले पर दिए बयान पर गलती का एहसास हो गया है। शिंदे ने सातारा में कहा कि घोटाले पर उन्होंने बयान मजाक में दिया था और इस गलती का उन्हें एहसास हो गया है।

गौरतलब है कि पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने कहा था कि बोफोर्स और 2-जी घोटाले की तरह ही लोग कोयला घोटाले को भी भूल जाएंगे। शिंदे ने कहा कि भारत में कई घोटाले होते हैं और लोग इन्हें याद नहीं रखते। शिंदे के इस बयान की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तीखी आलोचना की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिंदे के घोटालों को भूल जाने के बयान पर कहा की इस पर कोई भी जवाब नहीं दिया जा सकता। उद्धव ने कहा की शिंदे का बयान यह बताता है की खुद शिंदे भी कांग्रेस पार्टी से परेशान हो गए हैं और उसे छोड़ना चाहते हैं।

अन्य खबरें