यह ख़बर 30 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मीडिया को कानूनी नोटिस भेजने के चक्कर में गडकरी का हिमाचल दौरा रद्द

खास बातें

  • भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मीडिया के एक तबके द्वारा अपने खिलाफ चलाए जा रहे ‘मानहानि’ संबंधी अभियान के खिलाफ कानूनी रणनीति तय करने के लिए अपना हिमाचल दौरा रद्द कर दिया है।
नागपुर:

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मीडिया के एक तबके द्वारा अपने खिलाफ चलाए जा रहे ‘मानहानि’ संबंधी अभियान के खिलाफ कानूनी रणनीति तय करने के लिए अपना हिमाचल दौरा रद्द कर दिया है।

गडकरी के करीबी सूत्रों ने सोमवार की रात बताया कि दौरा रद्द करना आवश्यक हो गया था क्योंकि वह अपने कानूनी सलाहकारों से मीडिया के एक तबके को संभावित कानूनी नोटिस भेजने के लिए चर्चा करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और शिमला में रैलियों को संबोधित किया था। गडकरी ने आज दिन में चेतावनी दी थी कि वह उन मीडिया प्रतिष्ठानों के खिलाफ मामला दायर करेंगे जो कथित तौर पर कांग्रेस द्वारा रची गई ‘साजिश’ के तहत उनकी ‘मानहानि’ कर रहे हैं।