यह ख़बर 12 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली गैंगरेप केस : फास्ट ट्रैक कोर्ट में डॉक्टरों और जजों की गवाही आज

खास बातें

  • दिल्ली गैंगरेप के मामले की सुनवाई आज भी जारी रहेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज जजों और डॉक्टरों की गवाही होनी है। तीन जजों ने पांच वयस्क आरोपियों के बयान दर्ज किए थे।
नई दिल्ली:

दिल्ली गैंगरेप के मामले की सुनवाई आज भी जारी रहेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज जजों और डॉक्टरों की गवाही होनी है। तीन जजों ने पांच वयस्क आरोपियों के बयान दर्ज किए थे। उनकी गवाही आज दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। एम्स के दो डॉक्टरों को भी गवाही के लिए बुलाया गया है। ये डॉक्टर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पहचान परेड के दौरान मौजूद थे।

इससे पहले सोमवार को एम्स के दो डॉक्टरों और दो बैंक अधिकारियों की गवाही हुई थी। बैंक अधिकारियों ने वारदात के बाद पीड़ित लड़की और उसके दोस्त के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करने के मामले में गवाही दी है। वसंत विहार इलाके में पीड़ित लड़की के साथ आरोपियों ने चलती बस में बलात्कार किया था। पीड़ित लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर भी भेजा गया, जहां 29 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com