यह ख़बर 19 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पंजाब : महिला ने एएसआई पर थाने में कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया

खास बातें

  • पंजाब पुलिस के एक एएसआई पर एक महिला ने अपने कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है, जिसे अपने पति के लिए दवा लाने हेतु बुंदाला पुलिस स्टेशन बुलाया गया। इस पुलिस स्टेशन में उसका पति बंद है।
चंडीगढ़:

पंजाब पुलिस के एक एएसआई पर एक महिला ने अपने कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है, जिसे अपने पति के लिए दवा लाने हेतु बुंदाला पुलिस स्टेशन बुलाया गया। इस पुलिस स्टेशन में उसका पति बंद है।

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनमोहन ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप की जांच का आदेश दे दिया गया है।

इससे पहले पंजाब कांग्रेस की महिला शाखा ने उपाध्यक्ष निमिशा मेहता के नेतृत्व में बुंदाला पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया था। उन्होंने मांग की कि एएसआई को बर्खास्त किया जाए और पीड़िता को समझौता करने के लिए बाध्य करने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए।

मेहता ने कहा कि महिला को बुधवार देर रात अपने पति के लिए दवा लाने हेतु बुलाया गया था, जो वहां पर बंद है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और अन्य पुलिसकर्मियों ने बेटे के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।