यह ख़बर 23 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बेंगलुरु धमाका : तीन लोग तमिलनाडु से गिरफ्तार

खास बातें

  • बेंगलुरु ब्लास्ट केस में तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। दो आरोपियों की गिरफ्तारी चेन्नई से हुई है और एक की मदुरई से। इन गिरफ्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु ब्लास्ट केस में तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। दो आरोपियों की गिरफ्तारी चेन्नई से हुई है और एक की मदुरई से। इन गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि अभी इस मामले के मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है। ये धमाका 17 अप्रैल को भाजपा दफ्तर के करीब हुआ था। इस धमाके में 17 लोग घायल हुए थे जिसमें आठ पुलिस वाले थे। ये धमाका एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक लगाकर किया गया था। पुलिस इस मोटरसाइकिल के जरिये आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com