यह ख़बर 11 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की हत्या के बाद आरोपी महिला ने भी की खुदकुशी

खास बातें

  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक सीनियर इंस्पेक्टर बद्रीश दत्त की हत्या कर दी गई। बद्रीश को गोली मारने के बाद आरोपी महिला ने खुद भी जान दे दी।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक सीनियर इंस्पेक्टर बद्रीश दत्त की हत्या कर दी गई। बद्रीश को गोली मारने के बाद आरोपी महिला ने खुद भी जान दे दी।

यह घटना दिल्ली से सटे गुड़गांव की है। गीता नामक आरोपी महिला को क्राइम ब्रांच ने गृह मंत्रालय के फर्जी कागजात बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में गीता को जमानत मिल गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पता चला है कि करीब एक साल से बद्रीश और गीता साथ रह रहे थे। बद्रीश दत्त स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज में तैनात थे। उन्होंने कई एनकाउंटर किए थे और इंडियन मुजाहिदीन के कई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था।