यह ख़बर 28 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एक बड़े व्यवसायी ने कराई कांग्रेस और आप में डील : नितिन गडकरी

नई दिल्ली:

दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बनने के बाद ऐसा लगता है कि बीजेपी के नेता नितिन गडकरी बौखला गए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमले किए और आप पार्टी को दक्षिणपंथी माओवादी बता दिया।

उन्होंने मीडिया से कहा कि जो लोग अन्ना हजारे के नहीं हुए वह दिल्ली के लोगों के क्या होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के एक होटल में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच डील हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कांग्रेस ने गड़करी के नूरा कुश्ती के आरोपों को गलत बताया है। वहीं, आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि नितिन गडकरी को भ्रष्टाचार के बारे में ज्यादा जानकारी है। लेकिन, उनकी बात पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।