यह ख़बर 28 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

केजरीवाल ने भाजपा के आरोप को खारिज किया

नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच हुए एक गुप्त समझौते के तहत सरकार बनी है।

केजरीवाल ने मीडिया से कहा, "एक वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह के निराधार आरोप लगाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है।"

दिल्ली में भाजपा के प्रचार की कमान संभालने वाले गडकरी ने अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए आप और कांग्रेस के बीच सौदा हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के विजय अभियान को भी रोकने का सौदा हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह सूचना उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से मिली है जो पांच सितारा होटल में हुए कांग्रेस-आप सौदे से जुड़ा हुआ था।