यह ख़बर 10 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

किरण बेदी, वीके सिंह को न्योता दे भाजपा : स्वामी

सुब्रह्मण्यम स्वामी का फाइल फोटो

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण देना चाहिए।

जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। उनकी यह टिप्पणी किरण बेदी और वीके सिंह के भाजपा के प्रति झुकाव की अटकलों के बाद आई है।

स्वामी ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "हमें किरण बेदी और वीके सिंह को भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।"

किरण बेदी ने गुरुवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थन में ट्वीट किया था।

भारत की प्रथम महिला पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ट्वीट किया, "मेरे लिए देश पहले है। साथ ही एक स्थिर, सुशासित, प्रशासित, जवाबदेह और समावेशी सरकार। एक स्वतंत्र मतदाता के रूप में मेरा वोट नरेंद्र मोदी के लिए है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कई मौकों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ दिखने वाली किरण बेदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "अगर आज हमें एक स्थिर विकल्प मिलता है जिसे शासन का अनुभव हो और जो देश को आगे ले जाए तो मैं क्यों न यथास्थिति के खिलाफ मतदान करूंगी?"