यह ख़बर 29 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू:

पाकिस्तान ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

रक्षा विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया है, "तीन बजे भोर में बालकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ। दुश्मनों ने छोटे हथियारों से गोलियां चलाई। इसका भारतीय सैनिकों ने जवाब दिया।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गोलीबारी में भारतीय जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।