यह ख़बर 23 मार्च, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भिवंडी : देह व्यापार से इनकार करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई

भिवंडी:

मुंबई के भिवंडी में कथित तौर पर देह व्यापार से इनकार करने पर एक महिला को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। मामला बीते शुक्रवार का है।

महिला को जबरन गुजरात से देह व्यापार के लिए भिवंडी लाया गया था, जहां उसने जिस्मफरोशी से मना कर दिया। महिला की मनाही के बाद इस काम में शरीक एक महिला सहित तीन लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा। उसे लोहे की रॉड से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

बाद में महिला को मुंबई के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com